रायपुर उमा वाणी न्यूज
रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा वर्कशॉप का आयोजन
रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा एक निजी रेस्टोरेंट में” एशियन गारमेट वर्कशॉप” का भाव आयोजन किया गया। इस विशेष वर्कशॉप में सदस्यों को एशियन व्यंजनों की लोकप्रिय डिशेज सुशी एवं डिमसम बनाने की रोचक जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में 50 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की सुशी रोल्स एवं स्वादिष्ट डिमसम तैयार करने की तकनीक सीखी तथा एशियन फूड की प्रस्तुति एवं स्वाद का आनंद लिया।
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नीरू अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ सदस्यों को नई चीज़ सीखने के साथ-साथ आपसी जुड़ाव और मनोरंजन का अवसर भी प्रदान करती है।
क्लब की सचिव रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
वही कार्यक्रम के चेयरपर्सन रोटेरियन भूमिका अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों की सहभागिता की सराहना की है।
पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह सीखने और स्वादिष्ट एशियन व्यंजनों की खुशबू से भरपूर रहा।


