रायपुर उमा वाणी समाचार

आकाशवाणी से छत्तीसगढ़ी साहित्य पर विजय मिश्रा ‘अमित’ की वार्ता
पुरखा डॉ पालेश्वर साहित्य के सुरता
रायपुर।आकाशवाणी रायपुर की साहित्यिक पत्रिका मोर भूइयां के अंतर्गत विजय मिश्रा ‘अमित’ की वार्ता ‘छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास में डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा का योगदान’ का प्रसारण 19 मई को किया जाएगा। विजय मिश्रा के साथ ही इसके अंतर्गत मानसिंह मौलिक की कहानी एवं तोषण चुरेंद्र की कविता का भी प्रसारण होगा।
मोर भूइयां पत्रिका के संपादक आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार साहू हैं। मोर भूइयां कार्यक्रम के अंतर्गत 19
मई दिन मंगलवार को सुबह 8:30 बजे वार्ता प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से होगा। विदीत हो कि डॉ. पालेश्वर शर्मा छत्तीसगढ़ के ऐसे साहित्यकार हैं ,जिन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास और जनजीवन पर अनेक किताबें लिखी हैं।
उनकी सर्वाधिक चर्चित और बहुपयोगी किताब छत्तीसगढ़ के कृषक जीवन पर केंद्रित है। यह ग्यारह अध्याय में लिखित है। कृषक जीवन की शब्दावली में नौ हजार से अधिक छत्तीसगढ़ी शब्दों को समाहित किया गया है। जिसकी जानकारी वार्ता में दी जावेगी।
उन्होंने बताया कि आकाशवाणी रायपुर के द्वारा प्रसारित पत्रिका कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के ऐसे परीक्षार्थियों के लिए अत्यंत लाभदाई है, जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। उन्हें रायपुर आकाशवाणी के छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों को अवश्य सुनना चाहिए।



