featureउत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, कहा– राजनीति में भी ‘अर्बन नक्सलवाद’ बड़ा खतरा

लखनऊ. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को राहुल गांधी ने गद्दार बताया है, जिसे लेकर सियासी पारा गरमा गया है. भाजपा के तमाम नेता राहुल गांधी के इस बयान को लेकर लगातार हमलावर हैं. इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है. केशव मौर्य ने कहा, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ‘गद्दार’ कहना एक अक्षम्य अपराध है.

देश नक्सलवाद से तो मुक्त हो चुका है, लेकिन राजनीति में छिपा ‘अर्बन नक्सलवाद’ भी किसी बड़े खतरे से कम नहीं है. लोकतंत्र की सेहत के लिए उनका खात्मा भी जरूरी है. लोकतंत्र की आड़ में सेना, संवैधानिक संस्थाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा को बदनाम करने की मानसिकता को देश की जनता पहले ही आईना दिखा चुकी है. जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी. पहले राष्ट्र, फिर राजनीति!

क्या कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए, नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं. BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है. BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है.

Related Articles

Back to top button