featureछत्तीसगढ़धर्म - आध्यात्मरायपुर

आज दिनाँक 3 जून 2026, दिन बुधवार को, भारत विकास परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी 16 इकाईयों के पदाधिकारियों की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

उमावाणी न्यूज

आज दिनाँक 3 जून 2026, दिन बुधवार को, भारत विकास परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी 16 इकाईयों के पदाधिकारियों की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
प्रांतीय महासचिव श्री मुरारी काबरा जी ने बैठक का संचालन करते हुए, पूर्व में सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत किया एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया।
आगामी 6 एवं 7 जून को छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु अग्रसेन भवन, सेक्टर – 6 , भिलाई में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में आने वाले पदाधिकारियों की सूची पर चर्चा किया गया, जिससे यह पता चला कि प्रांत से लगभग 200 की संख्या में महिला एवं पुरुष पदाधिकारी इस समुत्कर्ष कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।
6 जून को इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में माननीय श्री गजेंद्र यादव जी, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे।
अन्य मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश जैन जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर श्री सुनील कोठारी जी, क्षेत्रीय महासचिव श्री सुधीर अग्रवाल जी, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य (महिला सहभागिता) सुश्री डॉ. संदीपा मल्होत्रा जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री इंजीनियर श्री सुनील लवंगकर जी तथा क्षत्रिय लेखा परीक्षक चार्टर्ड एकाउंटेंट श्री सत्यम केसरवानी जी भी उपस्थित रहेंगे।
संपर्क, सहयोग, संस्कार एवं सेवा तथा समर्पण की आधारशिला पर कार्य करने के लिए भारत विकास परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी प्रांतीय दायित्वधारी, प्रांत के सभी इकाईयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा प्रकल्प संयोजक और प्रकल्प सह संयोजक इस 2 दिवसीय समुत्कर्ष कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित रहने वाले हैं।
इस प्रांतीय कार्यशाला का सम्पूर्ण आयोजन एवं व्यवस्था भिलाई ईकाई के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button