featureछत्तीसगढ़धर्म - आध्यात्मरायपुर

सुवा महोत्सव के सफल आयोजन पर लोक कला मंच “पेरी के धार”अध्यक्ष दुष्यंत दुबे जी उपाध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं प्रभा जोशी जी को को बधाई

उमावाणी न्यूज

सुवा महोत्सव के सफल आयोजन पर लोक कला मंच “पेरी के धार” अध्यक्ष दुष्यंत दुबे जी उपाध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं प्रभा जोशी जी को बधाई

रायपुर। चंगोराभाठा रायपुर स्थित लोक कला मंच “पेरी के धार” द्वारा विगत 14 वर्षों से आयोजित किए जा रहे सुवा महोत्सव एवं रंगारंग पारंपरिक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कलाकारों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक बजमोहन अग्रवाल, मोहन सुंदरानी, योगेश अग्रवाल, अनीता योगेंद्र शर्मा, वर्णिका शर्मा, दुर्गा यादवराम साहू, पूर्व पार्षद छगन चौबे, यादराम साहू, मीनल चौबे, प्रभात मिश्रा, विजय मिश्रा एवं रामप्रसाद कांजरेकर सहित समस्त सदस्यों के सहयोग एवं समर्पण से यह आयोजन नई ऊँचाइयों तक पहुँचा है।

वक्ताओं ने कहा कि सुवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को गाढ़ा-गाढ़ा बधाई दी।

जय जोहार, जय छत्तीसगढ़, जय हिंद।

Related Articles

Back to top button