featureछत्तीसगढ़

नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

खैरागढ़. खैरागढ़ के बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है. घटना गातापार थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. ⁠परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका. 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.

⁠बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भालू के हमले में घायल होने के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वे मानसिक तनाव में भी थे. ⁠सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. ⁠पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button