
उमावाणी न्यूज
स्काईवॉक में बड़ा भ्रष्टाचार
स्काईवॉक के निर्माण में शुरूआत में जितनी लागत लगनी थी उसको धीरे-धीरे बढ़ाते हुये आज लगभग अरबो रू. की राशि तक पहुँचाने का काम बीजेपी सरकार ने कर दिया है
स्काईवॉक बनने के बाद लगने वाले एस्केलेटर उपकरण को बनने से पहले खरीदा गया आज वह कबाड़ की स्थिति में है जिसकी कीमत 5 करोड़ रू. है
जनता ने शुरू से स्काईवॉक का विरोध किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी और राजेश मूणत की हठधर्मिता के कारण इसे जनता पर थोपने का काम किया जा रहा है
एस्केलेटर उपकरण को क्यों शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में छुपाकर रखा गया, कौन से नेता और कौन अधिकारी इसके जिम्मेदार हैं उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग
स्कॉईवॉक में हुये भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी न्यायालय तक जायेगी – विकास उपाध्याय
रायपुर (छ.ग.) दिनांक 15.06.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने बताया कि राजधानी में स्काईवॉक के निर्माण होने से पूर्व ही जनता ने इसका विरोध किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी और राजेश मूणत की हठधर्मिता के कारण इसका निर्माण कराया गया और इसमें बड़े भ्रष्टाचार का खेल किया गया। स्काईवॉक के निर्माण में शुरूआत में जितनी लागत लगनी थी उसको धीरे-धीरे बढ़ाते हुये आज लगभग अरबो रू. की राशि तक पहुँचाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। साथ ही एस्केलेटर उपकरण (ऑटोमेटिक सीढ़ी) को निर्माण के पश्चात् अंत में लगाना था उसे पूर्व में ही खरीद लिया गया और आज वह कबाड़ की स्थिति में शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में छुपाकर रखा गया है, ताकि जनता को इस सच्चाई का पता न चल सके। स्काई वॉक भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्री सहित राजेश मूणत के भ्रष्टाचार का जीता जागता स्मारक है। फ्लाईओवर निर्माण का काम करना था राजकुमार कॉलेज से तेलीबांधा तक उस प्रोजेक्ट का निर्माण रूकवाकर स्काईवॉक प्रोजेक्ट को भारतीय जनता पार्टी और राजेश मूणत की हठधर्मिता के कारण स्वीकृत किया गया। उपाध्याय ने कहा कि एस्केलेटर उपकरण को क्यों शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में छुपाकर रखा गया, कौन से नेता और कौन अधिकारी इसके जिम्मेदार हैं उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये और स्कॉईवॉक में हुये भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी माननीय न्यायालय तक जायेगी।
प्रवक्ता
अमित शर्मा (लल्लू)



