पुरुषोत्तम मास में रियासत कालीन मंदिर में उमड़ी भक्तों की विशाल भीड़

उमावाणी न्यूज
खैरागढ़
पुरुषोत्तम मास में रियासत कालीन मंदिर में उमड़ी भक्तों की विशाल भीड़
******
जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की मातृ शक्तियों ने पुरुषोत्तम मास में नगर स्थित रियासत कालीन राधा कृष्ण मंदिर(बाई साहब मंदिर) में दीप दान किया एवं भगवान पुरुषोत्तम श्री हरि के कथा वाचक भागवताचार्य पंडित अश्वनी त्रिपाठी जी को धर्म कार्य के लिए गुप्त दान भेट स्वरूप सम्मान दिया गया । इस अवसर पर सर्व प्रथम भगवान चिरंजीव परशुराम जी की पूजन पश्चात हरि कथा का आनंद लिया गया भक्ति की भावनाओं में बहते भक्त जनों की भीड़ ने हरि कथा में श्रद्धा भाव का नया इतिहास रचा।
इस धर्म कार्य के सहभागी नारीशक्तियों में जिला अध्यक्ष श्री मती डॉली तिवारी जिला सचिव श्री मती स्वाति शर्मा, सरिता शर्मा, श्यामा तिवारी, विमला शर्मा, शैल शर्मा, अर्चना दुबे, अंजू तिवारी, गायत्री तिवारी, मीना तिवारी, रूपा उपाध्याय, श्रद्धा तिवारी, रोहणी शर्मा तथा नगर की अन्य मातृ शक्तियां भक्ति भाव से कार्यक्रम में शामिल हुई,,,


