featureमनोरंजनराष्ट्रीय

जींस-शर्ट में दिखीं ‘रामायण’ की सीता! दीपिका चिखलिया का मॉर्डन लुक देख चौंके फैंस, बोले- ‘हम आपको पूजते हैं…’

रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो ‘रामायण’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। इस शो को और इसके कलाकारों को लेकर आज भी लोगों की आस्था बनी हुई है। शो के कलाकार आज भी न सिर्फ चर्चा में रहते हैं बल्कि काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं, ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाले दीपिका चिखलिया को माता सीता के किरदार से खास पहचान मिली। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी दीपिका के इन पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में अब दीपिका का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का मॉर्डन अवतार देखकर फैंस शॉक्ड हैं।

वायरल हुआ दीपिका का वीडियो

दीपिका चिखलिया को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने रोल से बिल्कुल इतर नजर आईं। उन्होंने जीन्स पहनी थी और सफेद शर्ट पहना था। इसके साथ में दीपिका ने काला चश्मा लगाया है, जो उनके लुक को काफी सुंदर बना रहा है। दीपिका का लुक काफी सिंपल और फॉर्मल था। हालांकि, उन्हें देखते ही फैंस को माता सीता की याद आई। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बना है। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

दीपिका चिखलिया के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘ओजी सीता माता।’ एक ने कहा- ‘इनको देखते ही सीता माता वाली सादगी का एहसास होता है।’ एक ने लिखा- ‘सिया के राम जो रघबीर होती सुध पाई करते नहीं विलंब रघुराई।’ तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि उनको ऐसे ड्रेस नहीं पहनने चाहिए कई लोगों ने तो कमेंट में हाथ ही जोड़ लिए। एक लिखता है, ‘हम आपको माता सीता के रूप में पूजते हैं तो आपको ऐसे कपड़े शोभा नहीं देते।’ एक लिखा, ‘आप हमारी माता है, मत पहनिए ऐसे कपड़े।’ एक ने कहा, ‘आप ऐसी ड्रेस ठीक नहीं लगती सीता का रोल करने वाली मां जैसी।’

मॉर्डन लुक में नजर आईं दीपिका

दीपिका चिखलिया का ये मॉर्डन लुक एक तरफ जहां कई लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं, कईयों को ये बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। इस पर कमेंट कर कई लोगों ने तो हाथ जोड़कर उनका स्वागत भी किया। एक्ट्रेस में भी कई लोगों से हालचाल पूछा और ‘जय श्री राम’ कहा।

Related Articles

Back to top button