featureछत्तीसगढ़रायपुर

ये बिजली परान ले लेही बीजेपी ने दिया 440 का झटका

उमावाणी न्यूज

छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली बिल और समस्या के खिलाफ पोस्टर का विमोचन किया गया

‘‘ये बिजली परान ले लेही बीजेपी ने दिया 440 का झटका‘‘

‘‘बीजेपी, बिजली और बिल साय सरकार में सब बेड फिल’’

‘चैन से सोना है तो जाग जाओ बिजली नहीं लालटेन जलाओ’’

बिजली में आ रही समस्याओं के खिलाफ जनता को भी मैदान पर आना होगा और अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी – विकास उपाध्याय

रायपुर (छ.ग.) दिनांक 20.06.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली की दर एवं बिजली विभाग में लगातार पाये जा रहे अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर पोस्टर का विमोचन किया। लगातार कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में बिजली को लेकर आंदोलनरत् है उसी क्रम में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा विभिन्न श्लोगन के माध्यम से पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें लिखा गया है कि ‘‘ये बिजली परान ले लेही बीजेपी ने दिया 440 का झटका‘‘, ‘‘बीजेपी, बिजली और बिल साय सरकार में सब बेड फिल’’, ‘‘चैन से सोना है तो जाग जाओ बिजली नहीं लालटेन जलाओ’’। इन पोस्टरों में निवेदक बीजेपी सरकार लिखा गया है क्योंकि मौजूदा स्थिति की देन बीजेपी सरकार है। इन पोस्टरों को राजधानी के बिजली आॅफिस के बाहर चस्पा किये जायेंगे साथ ही शहरों में भी चिपकाये जायेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगाये गये स्मार्ट मीटर के कारण काफी ज्यादा समस्या आ रही है जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर को हटाया जाये। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ता पहले से ही बिजली की महंगी दर, स्मार्ट मीटर के कारण अनाप शनाप बिजली बिल, लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती से हलाकान है। पहले बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को खत्म किया गया और अब इस महंगाई में उपभोक्ता दोगुना बिल का भुगतान कहाँ से करेगी। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरप्लस बिजली का राज्य था उस राज्य में आज निवासरत् जनता को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है जबकि पिछली कांग्रेस की सरकार में बिजली बिल हाॅफ योजना के माध्यम से कांग्रेस शासन के पाँच वर्षों में प्रत्येक घरों में लाखों रूपये की बचत हुई है। बिजली की समस्या का निवारण अगर जल्द सरकार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सड़क पर आयेगी। विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ की जनता से भी आव्हान किया है कि बिजली में आ रही समस्याओं के खिलाफ आपको भी मैदान पर आना होगा और अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।

प्रवक्ता
अमित शर्मा (लल्लू)

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक ……………..
रायपुर (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button