
रायपुर। गदयाही मंदिर के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत चण्डी नगर स्थित गदयाही मंदिर के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने की फिराक में हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल सूचना का सत्यापन कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबल सहित गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सुनील बघेल एवं सचिन महानंद बताया।
टीम द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 बरामद हुई। आरोपियों से उक्त प्रतिबंधित दवा अपने पास रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 459 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट एवं बिक्री नगदी रकम 200 रूपये जुमला कीमती लगभग 1,83,800/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 247/26 धारा 21(बी), 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को बस के माध्यम से उडीसा से लाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, विस्तृत विवेचना जारी है।



