featureछत्तीसगढ़रायपुर

थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ, जब्त संपत्तियों का होगा आधुनिक एवं डिजिटल प्रबंधन

उमावाणी न्यूज

पुलिस कमिश्नरेट रायपुरदिनांक: 23 जुलाई 2026

थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ, जब्त संपत्तियों का होगा आधुनिक एवं डिजिटल प्रबंधन

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अंतर्गत जब्त संपत्तियों के सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीकी आधारित प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज मध्य जोन के थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त श्री रमाकांत साहू सहित थाना देवेंद्र नगर प्रभारी दीपेश सैनी समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व थाना कोतवाली, गंज एव मोदहापारा में भी ई-मालखाना का सफल शुभारंभ किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से इस आधुनिक व्यवस्था को लागू किया जा रहा है, जिससे जब्त संपत्तियों के रख-रखाव, अभिलेखीकरण एवं निगरानी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित हो सके।

ई-मालखाना 2.0 ऐप के माध्यम से मालखाने में रखी गई जब्त संपत्तियों का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया है। प्रत्येक जब्त संपत्ति पर बारकोड अंकित किया गया है, जिसे स्कैन कर संबंधित संपत्ति की जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सकती है। इससे जब्त माल की खोज, सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए सभी थाना क्षेत्रों में ई-मालखाना व्यवस्था लागू करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Related Articles

Back to top button