featureछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर ग्रामीण पुलिस का “ऑपरेशन सेफ बॉर्डर

उमावाणी न्यूज

रायपुर ग्रामीण पुलिस का “ऑपरेशन सेफ बॉर्डर

3 घंटे चला विशेष अभियान, जिले की सीमाओं पर सघन वाहन चेकिंग, ड्रंक एंड ड्राइव एवं संदिग्ध वाहनों पर कड़ी कार्रवाई

रायपुर, 27 जुलाई 2026।

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को सायं 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक जिले के सभी प्रमुख अंतरजिला सीमा पर एक साथ विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रणनीतिक रूप से बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच, वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन संचालन, तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनालाइज़र से परीक्षण किया गया तथा संदिग्ध वाहनों की सूक्ष्म तलाशी लेकर उनके आवागमन एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
रायपुर ग्रामीण पुलिस का यह अभियान केवल यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले की सीमाओं से होकर होने वाली अवैध गतिविधियों, अपराधियों की आवाजाही तथा संदिग्ध वाहनों पर प्रभावी निगरानी स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

रायपुर ग्रामीण पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—

* शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं।
* निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
* हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
* वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।
* किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रायपुर ग्रामीण पुलिस का संदेश –

“सुरक्षित यातायात, सुरक्षित परिवार। नियमों का पालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी सहभागी बनें।”

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष वाहन चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा जिले में कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button