featureछत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ शहर में पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। मंगलवार रात हुए हमले में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा का है।

पुलिस के अनुसार, शाहरुख खान ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई फारुख खान, दोस्त सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव उर्फ धनेश के साथ कश्मीरी पारा में था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अभय निषाद हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए सभी पर हमला करने दौड़ा।

भागने के दौरान वह गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू से धनु के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनु यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button