छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का का दौरा कार्यक्रम

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का दिनांक 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार दोपहर 3 बजे सुकमा से कोरापुट (उड़ीसा) के लिये रवाना होंगे। शाम 5 बजे कोरापुट उड़िसा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।
दिनांक 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को सुबह 8 बजे कोरापुट उड़िसा से फरसगांव, जिला-कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे फरसगांव में आयोजित राहुल गांधी के आमसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे फरसगांव से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

Related Articles

Back to top button