featureछत्तीसगढ़

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम: 09 से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी विविध गतिविधियां

वंदे मातरम् थीम पर किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
कांकेर। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार वंदे मातरम थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 09 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत् नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे आमजन में देश भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो।
इस संबंध में बताया गया कि आगामी 09 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ व मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर घर तिरंगा, वंदे मातरम पर विशेष प्रदर्शनी तथा विशाल तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 07 से 15 अगस्त के बीच वंदे मातरम थीम पर आधारित कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों व प्रमुख हस्तियों और नागरिकों की उपस्थिति में व्यापक जन भागीदारी के साथ जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा सभी स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत, वंदे मातरम का सामूहिक गान कराया जाएगा। इन गतिविधियों के आयोजन से संबंधित फोटोग्राफ्स एवं वीडियो ई-मेल आईडी harghartirangaacgstate@gmail.com में अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button