

उमावाणी न्यूज
रायपुर, 27 अगस्त 2026:माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहे एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत आज सरजू बांधा नया तालाब मुक्तिधाम टिकरापारा, रायपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रायपुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीमती रजनी ताई उपासने जी की स्मृति में उनके पुत्र माननीय श्री सच्चिदानंद जी उपासने, प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ , श्री हेमंत उपासने पोता आदित्य उपासने एवं श्री सनत देवांगन जी, साहू जी सहित परिवारजनों ने अपनी उपस्थिति देकर अपने हाथों से आम, अशोक, बरगद, पारिजात, नीम आदि के पौधे रोपे।
इस अवसर पर स्व. रजनी ताई उपासने जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में कृष्ण मित्र फाउंडेशन (पंजी. 5356/1999) के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के अभियान को हम मुक्तिधाम में साकार कर रहे हैं, यहाँ लगे पेड़ आने वाली पीढ़ियों को छाया और ऑक्सीजन देंगे।
उक्त अवसर पर उपासने परिवार मुक्तिधाम कार्यालय के लिए एक दीवार घड़ी भेंट देने की घोषणा की गई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रतन बैद ,कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर ,श्रीमती आशा साहू श्रीमती मीना यादव श्रीमती गंगा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।