छत्तीसगढ़
बृजमोहन अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क जोर-शोर से चल रहा है।
रायपुर/28/10/2023/रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क जोर-शोर से चल रहा है। आज पुरानी बस्ती
वार्ड में लोगों से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की बहनों ने अपने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के माथे विजय तिलक लगाकर, आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया और जीत की शुभकामनाएं दी ।


