featureछत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर भिलाई स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

     

        उमावाणी न्यूज

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर भिलाई स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

रायपुर- 13 सितंबर 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु दिनांक 11 सितंबर 2026 को परिचालन, विद्युत परिचालन, इंजीनियरिंग, यांत्रिक तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के साथ भिलाई स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा लोड/लाइट इंजन का स्टेशन/यार्ड में सिक्योरिंग एवं रिलीजिंग करना, स्पैड से बचाव एवं ऑटोमैटिक सिग्नल फेलियर में दी जाने वाली विभिन्न प्राधिकार एवं चालक द्वारा ली जाने वाली सावधानियाँ, गुड्स शेड एवं साइडिंग से लोड क्लियर के दौरान हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग,डोर हिटिंग, असामान्य लोड से बचाव के लिए क्रू,ट्रेन मैनेजर, स्टेशन कर्मचारी के द्वारा की जाने वाली जाँच, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा कार्यक्षेत्र की संरक्षा एवं निजी संरक्षा, पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियो के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा श्री सनत कुमार साव, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 83 लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button