
उमावाणी न्यूज
तिझिहारिन बहिनी मन ल तीजा के गाड़ा गाड़ा बधाई..
माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में अटल नगर नवा रायपुर, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निवास पर आयोजित भव्य तीजा-पोरा तिहार, राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पूर्व से जुड़े विभिन्न आयोजन एवं कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा” अभियान की शुरुआत की गई जो माताओं एवं शिशुओं के पोषण एवं आहार गुणवत्ता में सुधार करेगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की मान. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती वीणा सिंह जी, केबिनेट मंत्री माननीय श्री गजेंद्र यादव जी, केबिनेट मंत्री माननीय श्री दयालदास बघेल जी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी, राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी, छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग अध्यक्ष श्रीमती डॉ वर्णिका शर्मा जी, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी सहित सभी सम्मानीय जन उपस्थित रहें।
#chhattisgarh_ki_laxmi