featureछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन में स्वदेशी व्यापार मंच एवं CAIT द्वारा स्वदेशी विचारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

उमावाणी न्यूज

रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन में स्वदेशी व्यापार मंच एवं CAIT द्वारा स्वदेशी विचारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्रीमान वीसी भारतीया जी एवं कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री अमर परवानी जी, एवं कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन केचेयरमैन श्री कन्हैया गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित थे व्यापारियों के बीच स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय व्यापार एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा स्वदेशी विचारों को अधिक व्यापक स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में श्री बी.सी. भारतिया जी एवं श्री अमर परवानी जी प्रमुख रूप से व्यापारियों एवं पदाधिकारियों से स्वदेशी विचारों को व्यापारिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के रूप में अध्यक्ष श्री विजय पटेल, महामंत्री श्री बी. के. सिंह, कोषाध्यक्ष श्री ए. के. त्रिपाठी, चेयरमैन श्री कन्हैया गुप्ता तथा कमेटी मेंबर्स श्री नारायण खेमका, श्री नागेंद्र तिवारी एवं श्री बाबू राम मोदी, विजय गीदवानी , विकास गुप्ता, जयेश पटेल, नयन पटेल, महेश वासवानी,बसंत पटेल, दीपक गिद्वानी एवं भगवान दास पटेल उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वदेशी जागरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने तथा व्यापारिक समुदाय के बीच स्वदेशी उत्पादों और विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने की कसम खाई ।

Related Articles

Back to top button