छत्तीसगढ़रायपुर

PM मोदी के जन्मदिन पर गुढ़ियारी में भव्य आयोजन, बसंत अग्रवाल बोले- सेवा और जनभागीदारी से बनेगा सशक्त समाज

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर को रायपुर के गुढ़ियारी स्थित शीतला माता मंदिर के पास ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ ही बसंत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। भाजपा नेता बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान शीतला माता मंदिर के आसपास का क्षेत्र हजारों दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता की।

भाजपा नेता बसंत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुढ़ियारी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीपक प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। हजारों दीयों का प्रज्वलन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी को भी समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने का संकल्प लेना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता के माध्यम से सेवा की भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है।

बसंत अग्रवाल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल दीप प्रज्वलित करना नहीं, बल्कि लोगों को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान शीतला माता मंदिर परिसर के आसपास उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। हजारों दीयों की रोशनी के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण शर्मा, हेमेंद्र साहू, विवेक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, प्रिया सिंह, शुभम यादव, बागेश्वर धाम शिष्य मंडल प्रभारी कुलदीप शर्मा, सह प्रभारी योगेश शर्मा, लेखनी बिसेन सहित पूरी टीम एवं सनातनी सेना और भाजपा कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button