featureछत्तीसगढ़रायपुर

चौक में जले 1 लाख 51 हजार दीप, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में

उमावाणी न्यूज

विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच मना प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस, शारदा चौक में जले 1 लाख 51 हजार दीप

चौक में जले 1 लाख 51 हजार दीप, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया भव्य दीप प्रज्वशारदालन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रायपुर में सजा प्रकाश पर्व, दीपों की रोशनी से जगमगाया शारदा चौक

रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सेवा, श्रद्धा और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से 501 दीपों के प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ प्रकाश पर्व शारदा चौक पहुंचकर 1 लाख 51 हजार दीपों की अद्भुत रोशनी में परिवर्तित हो गया। हजारों दीपों की लौ से पूरा शारदा चौक आलोकित हो उठा और राजधानी रायपुर में भक्ति, सेवा एवं राष्ट्रभावना का मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान से हुई। स्वच्छता एवं सेवा के संकल्प के पश्चात रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में शारदा चौक में विशाल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

शारदा चौक में एक साथ प्रज्वलित 1 लाख 51 हजार दीपकों ने पूरे क्षेत्र को रोशनी से नहला दिया। दीपों की कतारों और उनकी जगमगाती लौ ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्सवी आभा से भर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच पूरा शारदा चौक उत्साह एवं उल्लास से सराबोर नजर आया।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। 501 दीपों से प्रारंभ होकर 1 लाख 51 हजार दीपों तक पहुंचा यह दीपोत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आशा, सकारात्मकता, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश है।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा स्थल की स्वच्छता से लेकर विशाल दीप प्रज्वलन तक पूरा आयोजन सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से जुड़ा रहा। भगवान श्री जगन्नाथ जी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली जी, रायपुर जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुंकरे जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी जी, एमआईसी सदस्य श्री अवतार सिंह बादल जी, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल जी, रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी, श्री आकाश तिवारी जी, श्री राहुल यादव जी, श्री संतोष साहू जी, श्री विकास गुप्ता जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और 1 लाख 51 हजार दीपों की जगमगाती रोशनी के बीच कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। शारदा चौक पर सजा यह दीपोत्सव लंबे समय तक राजधानीवासियों के लिए आकर्षण और स्मरण का केंद्र बना रहा।

Related Articles

Back to top button