छत्तीसगढ़रायपुर

गणेश चतुर्थी पर AT ज्वेलर्स ने की गणपति बप्पा की स्थापना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

*AT Palace, कोतवाली चौक में भक्तिभाव के साथ हुआ गणेश पूजन; त्योहारी सीजन के लिए आकर्षक नए ज्वेलरी कलेक्शन की रेंज उपलब्ध*

* गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर *अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड* की ओर से प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर *ए टी पैलेश, कोतवाली चौक, रायपुर** में विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई।

गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ए टी पैलेश परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। परिवार एवं प्रतिष्ठान से जुड़े सदस्यों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

तिलोकचंद बरडिया ने कहा कि *भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजे जाते हैं। गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि, सफलता और खुशियां लेकर आए, यही हमारी कामना है।

गणेश चतुर्थी के साथ ही देशभर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए *अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स* ने ग्राहकों के लिए पारंपरिक भारतीय आभूषणों की खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन के आकर्षक मेल के साथ *नए ज्वेलरी कलेक्शन* की विशेष रेंज पेश की है।

इस नए कलेक्शन में त्योहारों, पारिवारिक समारोहों और विशेष अवसरों के लिए विभिन्न प्रकार के *गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी डिजाइन्स* उपलब्ध हैं। पारंपरिक झुमके, नेकलेस, चूड़ियां, कंगन, अंगूठियां और मंगलसूत्र से लेकर आधुनिक एवं एलीगेंट डिजाइनों तक, ग्राहकों की अलग-अलग पसंद और अवसरों को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार किया गया है।

त्योहारों के दौरान सोने और आभूषणों की खरीदारी को भारतीय परंपरा में शुभ माना जाता है। ऐसे में ए टी ज्वेलर्स का नया कलेक्शन ग्राहकों को *परंपरा, खूबसूरती और आधुनिकता का संगम* प्रदान करता है।

ए टी ज्वेलर्स ने प्रदेशवासियों से गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के जीवन में *सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता* की मंगलकामना की।

*अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड*
*ए टी पैलेश, कोतवाली चौक, रायपुर*

Related Articles

Back to top button