

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
रायपुर/21 सितंबर 2026। संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन ब्लॉक अध्यक्षों और जिलों के मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन की शुरूआत ध्वजारोहण और योगा से हुई।
सत्र के प्रारंभ में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने प्रतिभागियों की जिलेवार उपस्थिति दर्ज किया। उसके बाद विभिन्न विषयों पर व्याख्यान हुआ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन का महत्व, निर्माण एवं दायित्व विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
पूर्व मंत्री, सीडब्ल्यूसी सदस्य ताम्रध्वज साहू ने सत्ता एवं संगठन का समन्वय, राजनीतिक दिशा एवं रणनीति पर मार्गदर्शन पर उद्बोधन दिया।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कृषि एवं सिंचाई योजना में कांग्रेस का योगदान पर जानकारी दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश वितारी ने सर्वोदय विकास, संविधान का प्रारूप पर विचार व्यक्त किया।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरएसएस का मिथक तथा मीडिया मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया।
मणी वैष्णव ने सोशल मीडिया तथा महामंत्री दीपक मिश्रा ने कनेक्ट सेंटर के कार्य पर व्याख्यान दिया।
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी