छत्तीसगढ़रायपुर

  पदयात्रा सप्ताह की तैयारियों का विधायक पुरन्दर मिश्रा ने लिया जायजा, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सेवा संकल्प के पदयात्रा सप्ताह की तैयारियां तेज, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने लिया जायजा

रायपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय के प्रखर विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “पदयात्रा सप्ताह” को लेकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आज तेलीबांधा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा सप्ताह के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि यह पदयात्रा सेवा, जनसरोकार और सामाजिक जागरूकता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button