छत्तीसगढ़रायपुर

अमर पारवानी के जन्मदिवस पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा

मेगा हेल्थ कैंप में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, अमर पारवानी को दी बधाई

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने पंडरी स्थित कैट कार्यालय में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य एवं प्रसिद्ध उद्योगपति श्री अमर पारवानी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने श्री अमर पारवानी जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज और व्यापार जगत के हित में श्री पारवानी जी का योगदान सराहनीय है। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप जनसेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

श्री मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

Related Articles

Back to top button