featureछत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड पार्षद संदीप साहू

उमावाणी न्यूज

 पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड पार्षद संदीप साहू और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ नाव में बैठ कर चांदनडीह, सरोना, अटारी, नंदनवन में और जरवाय में हालात जाकर जायजा लिया घरों में घुसा पानी, लोग बेहाल
लगातार बारिश से चांदनडीह, सरोना, अटारी, नंदनवन और जरवाय इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। कई लोगों के घरों में पानी घुसने से घर का सामान और राशन खराब हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा, लोगों को खाने-पीने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद भाजपा सरकार का प्रशासनिक अमला अब तक राहत और मदद पहुंचाने नहीं पहुंचा।

लोग पूछ रहे हैं—जब बारिश और जलभराव का पहले से अनुमान था, तो राहत और बचाव की तैयारी कहां थी?

जलभराव से जनता परेशान, घरों में पानी और सरकार का अमला गायब!
विकास उपाध्याय
पूर्व विधायक

Related Articles

Back to top button