featureछत्तीसगढ़रायपुर

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई — 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

उमावाणी न्यूज

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर
नॉर्थ जोन
दिनांक 27.09.2026

नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी

  1. अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई — 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना खमतराई द्वारा 01 आरोपी के कब्जे से 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की, कुल 06.660 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹4,440/-बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे एवं एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना खमतराई द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 27.09.2026 को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, बालाजी चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरव्हीएच कॉलोनी छोटापारा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बोरी में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना पर थाना खमतराई द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम ई. सुरेश रॉव, पिता ई. तारकेश्वर रॉव, उम्र 25 वर्ष, निवासी आरव्हीएच कॉलोनी छोटापारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर* बताया। उसके कब्जे में रखी हरे रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की, प्रत्येक 180 एम.एल., कुल 06.660 बल्क लीटर बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर शराब को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1048/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button