featurepradeshstateउत्तर प्रदेशओडिशाछत्तीसगढ़धर्म - आध्यात्मनागपुरबलौदाबाजारबागबाहराबिलासपुरबेमेतराबॉम्बेभाटापारामहाराष्ट्रमहासमुंदरायपुरलाइफ स्टाइलवाराणसी

शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार में ‘उल्लास साक्षरता महापरीक्षा’ का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन

उमावाणी न्यूज

स्थानः सेजबहार, धरसींवा (रायपुर)

दिनांक: 27 सितम्बर 2026

शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार में ‘उल्लास साक्षरता महापरीक्षा’ का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन

रायपुरः जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के दिशा-निर्देशानुसार आज विकासखंड धरसींवा के संकुल केंद्र सेजबहार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में ‘उल्लास बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (ULLAS-FLNAT)’ का सफलतापूर्वक आयोजन एवं मॉनिटरिंग संपन्न की गई।

इस साक्षरता महापरीक्षा का मुख्य उद्देश्य नव-साक्षर शिक्षार्थियों के बुनियादी पठन, लेखन एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन कर उन्हें साक्षरता का प्रमाण-पत्र प्रदान करना है। परीक्षा केंद्र पर उल्लास योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर एवं आकर्षक दीवार लेखन कराया गया था।

परीक्षा केंद्र एवं परीक्षार्थियों की प्रमुख जानकारीः

परीक्षा केंद्रः शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार (संकुल केंद्रः सेजबहार, वि.ख. धरसींवा, जिला- रायपुर)

कुल पंजीकृत शिक्षार्थी: 22 (महिलाः 19, पुरुषः 03)

उपस्थित शिक्षार्थी: 22 (100% शत-प्रतिशत उपस्थिति)

केन्द्राध्यक्षः श्रीमती सरिता साहू (मो. 9340440842)

पर्यवेक्षकः श्रीमती विधा संतारे (मो. 8319259650)

मॉनिटरिंगकर्ताः संकुल समन्वयक, सेजबहार (मो. 9131584783)

लिंग / वर्ग

अ.जा. (SC)

अ.ज.जा. (ST)

पिछड़ा वर्ग (OBC)

अल्पसंख्यक / अन्य

कुल योग

महिला

07

00

11

01

19

पुरुष

00

00

03

00

03

कुल

07

00

14

01

22

मूल्यांकन दिवस पर परीक्षा केंद्र में पेयजल, बैठक व्यवस्था (डेस्क एवं दफ्ती/तख्ती का समुचित प्रयोग) एवं परीक्षा सामग्री की सुचारू व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु पूर्व में ही आवश्यक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। स्वयंसेवी शिक्षकों एवं संकुल समन्वयक की देखरेख में सायं 5:00 बजे तक मूल्यांकन कार्य अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button