
उमावाणी न्यूज
नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी ने आमानाका पुलिस थाना प्रभारी के पास जोन 8 वार्ड 1 वीर सावरकर नगर क्षेत्र में संपत्ति स्वामी द्वारा टैक्स की राशि का भुगतान नहीं करने पर की गई सीलबंदी की कार्रवाई के बाद अवैधानिक रूप से नगर निगम के सक्षम अधिकारी की बिना स्वीकृति दूसरा दरवाजा खोलकर व्यवसाय चालू करने पर संबंधित संपत्ति स्वामी पर एफआईआर दर्ज करवायी
नगर निगम जोन 8 वार्ड 2 क्षेत्र में वर्ष 2020 21 से 2026-27 तक के 10 लाख से अधिक के बड़े बकायेदार श्रीमती संतोषी देवी एवं श्री सुभाषचंद्र टाटीबंध निवासी से बकाया राजस्व वसूलने नगर निगम कुर्की अधिकारी उपायुक्त राजस्व द्वारा जारी किया गया कुर्की वारंट
रायपुर – रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त श्री रवि राही, उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 के सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा और सहायक राजस्व निरीक्षक श्री चन्दन रगड़े की उपस्थिति में आमानाका थाना प्रभारी के पास जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 वीर सावरकर नगर क्षेत्र में स्थित संपत्ति यूआईडी नंबर आरपीआर 801100008 और संपत्ति यूआईडी नंबर आरपीआर 80110008 ए, के संबंधित संपत्ति स्वामी को डिमांड नोटिस कुर्की वारंट तामिली के बाद भी टैक्स की राशि का भुगतान नहीं करने पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई थी। जिसे संपत्ति स्वामी द्वारा अवैधानिक रूप से नगर निगम रायपुर के सक्षम अधिकारी की स्वीकृति बिना दूसरा दरवाजा खोलकर व्यवसाय चालू किया गया है। इस पर सहायक राजस्व अधिकारी जोन 8 द्वारा नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 175 / 307 के तहत अपर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर श्री रवि राही के निर्देशानुसार भवन के स्वामी पर एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की गई है।
रायपुर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत नहर रोड रिंग रोड नंबर 2 टाटीबंध रायपुर स्थित संपत्ति आईडी कमांक आरपीआर 80150160 ए का वित्तीय वर्ष 2020- 21 से 2026 27 तक कुल बकाया संपत्तिकर 1005228 रूपए के बकाये की वसूली करने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर की कुर्की अधिकारी उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा ने कुर्की वारंट जारी किया है। संबंधित संपत्ति स्वामी श्रीमती संतोषी देवी एवं श्री सुभाषचंद्र निवासी टाटीबंध रायपुर द्वारा उक्त बकाया राशि की वसूली हेतु छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 एवं 174 (1) के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया अनुसार मांग सूचना जारी कर संपत्ति स्वामी को विधिवत तामिल करायी गयी थी। मांग सूचना की तामिली के पश्चात धारा 175 (1) में निर्धारित 30 दिवस की अवधि व्यतीत हो जाने के उपरांत भी संबंधित संपत्ति स्वामी द्वारा बकाया संपत्तिकर राशि जमा नहीं करायी गयी है और ना ही उक्त धारा में निर्धारित अन्य वैधानिक विकल्पो का उपयोग किया गया है। अतएव छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 (1) के अंतर्गत जारी कुर्की वारंट के निष्पादन में धारा 178 (डी) के प्रावधानो के अनुसार उपरोक्त अचल संपत्ति को बकाया संपत्तिकर एवं नियमानुसार देय वसूली व्यय की वसूली हेतु कुर्क किया जाता है। तद्नुसार संबंधित संपत्ति स्वामी को सूचित किया गया है कि कुर्क की गई उक्त संपत्ति का किसी भी प्रकार से विकय, हस्तांतरण अथवा उस पर कोई भार सृजित ना करे। ऐसा कोई अंतरण अथवा भार आयुक्त की लिखित अनुमति के बिना धारा 178 (ई) के अनुसार निगम के वसूली संबंधित दावो के विरूद्ध प्रभावी नहीं होगा। कुर्की आदेश की उद्घोषणा संपत्ति के निकट मुनादी अथवा अन्य प्रचलित रीति से की जायेगी तथा आदेश की प्रतियां संपत्ति एवं नगर निगम कार्यालय के सहज दृष्य स्थान पर चस्पा की जायेगी। बकाया राशि एवं नियमानुसार देय समस्त वसूली व्यय जमा नहीं किये जाने की स्थिति में कुर्क संपत्ति के विकय की आगामी कार्रवाई अधिनियम की धारा 179 (2) के अंतर्गत आयुक्त के आदेशानुसार सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से की जा सकेगी।