featureछत्तीसगढ़रायपुरलाइफ स्टाइल

‘द जर्नी शेयर्ड’ – यूपीएससी एवं पीएससी अभ्यर्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र 30 नवंबर को

उमावाणी न्यूज

‘द जर्नी शेयर्ड’ – यूपीएससी एवं पीएससी अभ्यर्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र 30 नवंबर को

रायपुर | 25 नवंबर 2026

रायपुर में यूपीएससी एवं पीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘The Journey Shared – Those Who Made It, Guiding Those Who Aspire’ विषय पर 30 नवंबर 2026, सोमवार को शाम 6 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी के मल्टीमीडिया रूम में विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया जाएगा।

इस सत्र में वर्ष 2025 बैच के आईएएस अधिकारी श्री आर.के. गोकुल (सहायक कलेक्टर, रायगढ़), श्री यशवंत नायक (सहायक कलेक्टर, बस्तर) एवं श्री इशांत जायसवाल (सहायक कलेक्टर, कोरबा) अभ्यर्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम में परीक्षा की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन, अध्ययन रणनीति, प्रीलिम्स, मेंस एवं इंटरव्यू की तैयारी तथा असफलताओं से उबरकर निरंतर आगे बढ़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

इसका उद्देश्य सफल अभ्यर्थियों के अनुभवों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा, व्यावहारिक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करना है।

कार्यक्रम में नालंदा परिसर, तक्षशिला परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी सहित सभी इच्छुक यूपीएससी एवं पीएससी अभ्यर्थी आमंत्रित हैं।

दिनांक: 30 नवंबर 2026 (सोमवार)
समय: शाम 6 बजे
स्थान: सेंट्रल लाइब्रेरी, मल्टीमीडिया रूम, रायपुर

 

Related Articles

Back to top button