राष्ट्रीय
राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को आज उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरदार पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन देश भर में एकता दौड़ तथा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
श्रीमती मुर्मु और श्री धनखड़ ने मंगलवार को यहां पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटेल चौक जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।



