छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ दौरा*

*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ*
————————–

*आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ दौरा*

*मस्तूरी प्रत्याशी धरम दास भार्गव और कवर्धा प्रत्याशी राजा खड्ग राज सिंह के पक्ष में केजरीवाल और भगवंत मान का विशाल रोड शो*

*आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी रोड शो में हुए शामिल*

*’आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरी धान खरीदेंगे वो भी 3200 रूपये में : अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली*

*रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे – अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली*

*प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा- भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब*

*अब मोदी जी भी गारंटी दे रहे हैं लेकिन आम आदमी जानता है इनकी गारंटी नकली है – भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब*

*रायपुर, 4 नवंबर 2023*
————————-
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान 2 दिवसीय छत्तीसगढ के दौरे आए थे। उन्होंने आज मस्तूरी प्रत्याशी धरम दास भार्गव और कवर्धा प्रत्याशी राजा खड्ग राज सिंह के पक्ष में विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के साथ प्रदेश प्रभारी संजीव झा भी मौजूद रहे। कवर्धा में अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा की। जिसमें उन्होंने कहा, अगर आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरी धान खरीदेंगे वो भी 3200 रूपये में खरीदेंगे। रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे।

वहीं भगवंत मान ने कहा छत्तीसगढ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा है। मान ने बीजेपी के घोषणपत्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, अब मोदी जी भी गारंटी दे रहे हैं लेकिन आम आदमी जानता है इनकी गारंटी नकली है। इस देश में सिर्फ केजरीवाल ही असली गारंटी देता है और उसे पूरा करता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस देश में जितनी जल्दी तरक्की की है किसी और पार्टी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि ये पार्टी की नहीं बल्कि लोगों के सोच की तरक्की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में भी तरक्की चाहिए तो वोट वाला बटन बदलना होगा, लोग अब भी दो बटनों के बीच में ही फंसे हैं। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ को डबल इंजन नहीं बल्कि नए इंजन की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button