छत्तीसगढ़

राहुल गांधी अंबिकापुर और जशपुर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

*वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दौरा कार्यक्रम*

रायपुर/07 नवंबर 2023। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में पहुंचेंगे। जशपुर में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो, ब्लॉक – अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Back to top button