ड्रोन बनाने वाली कंपनी को लेकर आई बड़ी खबर, 5 महीने में पैसा डबल

ड्रोन (Drone) बनाने वाली कंपनी ड्रोन डेस्टीनेशन लिमिटेड (Drone Destination Ltd) को लेकर गुड न्यूज आई है। कंपनी को एग्रीकल्चर स्प्रे ड्रोन, एग्रीस्टार 2.0 सर्टिफिकेशन मिल गया है। कंपनी ने इसकी जानकारी कल यानी शुक्रवार को दी। डीजीसीए (DGCA) से मिले इस अप्रूवल के बाद ड्रोन बनाने वाली कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कल यानी शुक्रवार को ड्रोन डेस्टीनेशन लिमिटेड के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल करने में सफल रहे थे।
5 महीने में पैसा डबल
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को कंपनी के शेयर एनएसई में 148.05 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। देखते ही देखते कंपनी के शेयर 153 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। बीते 5 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 129 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। यानी पोजीशनल निवेशकों का पैसा इस 5 महीने में डबल हो गया है।



