छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजधानी रायपुर में आप प्रत्याशियों ने निकाली बाइक रैली

*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ*
————————–

*चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजधानी रायपुर में आप प्रत्याशियों ने निकाली बाइक रैली*

*चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कोरबा प्रत्याशी विशाल केलकर के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का रोड शो*

*आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने प्रदेश की जनता से की अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील*

*5 साल में एक बार आपको मौका मिलता है अपनी सरकार चुनने का, इसकी गंभीरता को समझते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें – कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष*

*इस बार अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए वोट करिए – कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष*

*इस बार प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है – कोमल हुपेंडी*

*रायपुर, 15 नवंबर 2023*

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी प्रचार के आखिरी दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आम आदमी पार्टी द्वारा रोड शो और बाइक रैली निकाली गई। कोरबा में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने स्थानीय प्रत्याशी विशाल केलकर के समर्थन में आयोजित रोड में हिस्सा लिया। दूसरी ओर राजधानी रायपुर में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नंदन सिंह, रायपुर दक्षिण से विजय कुमार झा और रायपुर उत्तर से प्रत्याशी विजय गुरुबक्शानी के समर्थकों ने बाइक रैली निकाली, जिसमें प्रत्याशियों के साथ आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी भी शमिल हुए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा, आपको अपनी सरकार चुनने का ये मौका 5 साल में सिर्फ एक बार मिलता है, इसलिए इसकी गंभीरता को समझते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इस बार जाति धर्म पर नहीं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करिए। आपके गांव अच्छी सड़कें हों, आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल हों, आपके गांव में अच्छे अस्पताल हों इसलिए वोट करिए।

कोमल हुपेंडी ने कहा, इस छत्तीसगढ की जनता बदलाव चाहती है। वो बीजेपी और कांग्रेस के झूठ की सरकार से ऊब चुकी है। उन्हें पता है ये दोनों आम आदमी के लिए काम करने के लिए नहीं बल्कि उनके नाम पर सियासात चमकाने आए हैं। प्रदेश के जिस विभाग की बात करिए, सभी भ्रष्टाचार की चपेट में है। पहले बीजेपी और फिर कांग्रेस ने प्रदेश को जमकर लूटा है। इन भ्रष्टाचारियों के चंगुल से छत्तीसगढ को बचाना है।

Related Articles

Back to top button