छत्तीसगढ़

राज्यपाल से मिले परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मंगलवार को राजभवन मेें भारतीय पुलिस सेवा के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक रतन लाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों आकाश श्रीश्रीमाल, अजय कुमार, अक्षय प्रमोद साबरा और विमल कुमार पाठक ने राज्यपाल हरिचंदन से भेंट कर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल ने सभी पुलिस अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपना कर्त्तव्य भली भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा।

Related Articles

Back to top button