मध्य प्रदेश

किसानों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई धान खरीदी, 50 हज़ार से ज्यादा किसानों ने बुक करवाया स्लॉट

जबलपुर। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, बेमौसम बारिश के बीच धान की खरीदी शुरू हो गई है। इस बार किसानों ने साढ़े पांच लाख मैट्रिक टन खरीदी का टारगेट रखा है। वहीं इस साल चुनाव के चलते खरीदी में देरी हुई है। तो बारिश ने भी किसानों का हाल खराब कर रखा है।

जबलपुर में हो रही बेमौसम बारिश से आम आदमी जहां खुश है तो वहीं किसान की मुश्किलें बढ़ गई है। उनकी चिंता का कारण खेत में पड़ा धान है। दरअसल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते इस बार धान की खरीदी में देर हो गई है। नहीं तो हर साल नवंबर के महीने से ही धान की खरीदी शुरू हो जाती थी। उधर बारिश के कारण खुले में पड़ा धान भीग गया है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है।

वहीं जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। जिसके लिए 50 हजार से ज्यादा किसानों ने स्लॉट बुक करवाया है। किसानों का कहना है कि इस साल साढ़े पांच लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का टारगेट रखा गया है। लेकिन उनका ये टारगेट बारिश बिगाड़ सकती हैं। बतादें कि, पिछले कुछ दिन पहले ही किसानों ने खरीदी को लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतवानी दी थी। किसानों का कहना था कि, जिले के अनेक गांवों में धान की फसल कटकर खेतों में पड़ी है, लेकिन खरीदी शुरू नहीं होने पर किसनों की मेहनत पर पानी फिरता जा रहा है।उन्होंने कहा कि पाटन के तिलगवां, चपोद, गुरु पिपरिया, उदना, नुनसर सहित अनेक गांवों में धान की फसल खेतों में कटी रखी है। वहीं बेमौसम हुई बारिश से फसल खराब हो रही है। जिसके चलते कई किसान अपनी फसल को व्यापारियों को औने पौने दाम में बेच भी चुके हैं।

Related Articles

Back to top button