खेल
श्रेयस की केकेआर में कप्तान के तौर पर वापसी

कोलकाता. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) के कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे। टीम के उपकप्तान की कमान नितीश राणा को सौंपी गयी है।
केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वेंकी मैसूर ने गुरुवार को यह ऐलान करते हुये कहा “श्रेयस चोट के कारण आईपीएल 2023 के सत्र में नहीं खेल सके थे।
हमें खुशी है कि उनकी केकेआर के कप्तान के रूप में वापसी हुई हैं। जिस तरह से उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है और उसी तरह की फॉर्म उनके पास है और वह इसे प्रदर्शित कर अपना लौहा मनवाएंगे।”


