छत्तीसगढ़

कांग्रेस पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार से पार्टी के नेता नाराज हैं. वहीं सीटिंग विधायक के टिकट काटे जाने से विधायकों में काफी नाराजगी है. इस बीच पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष और उससे जुड़े समस्त प्रभार से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व विधायकों का दल दिल्ली गया था और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की थी.

अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और उससे जुड़े समस्त प्रभार से इस्तीफा दिया है. उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा पत्र भेजा है. पत्र में चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस की हार से दुख होने के कारण इस्तीफा देने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button