छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार होगा। 13 दिसंबर को दो डिप्टी सीएम के साथ साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब 22 दिसंबर को मंत्रीमंडल का विस्तार होने वाला है। नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सीएम साय ने उन सभी विधायकों के नाम का ऐलान कर दिया है जिन्हें कैबिनेट में जगह मिलने वाली है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी सस्पेंस भी खत्म हो गया है। बता दें कि 90 सदस्यीय विधानसभा वाले राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। नौ विधायकों के आज शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 12 हो जाएगी।

भाजपा ने मंत्रिमंडल में पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को साय सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले भाजपा नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनकर भविष्य की रणनीति के कई निशाने एक साथ साधने की कोशिश की थी। पार्टी ने दो उपमुख्यमंत्री बनाकर सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाने का भी काम किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सामाजिक राजनीतिक और पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को पूरी तरह साधते हुए लोकसभा चुनाव की रणनीति को भी ध्यान में रखा है।

Related Articles

Back to top button