छत्तीसगढ़

नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डॉ रात तक शहर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वीर बाल दिवस पर आयोजित नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी और बलिदानी वीर साहिबजादों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव सहित सभी अतिथियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ कुमार विश्वास की पंक्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कवियों की वीर, श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं से पूरा स्टेडियम झूम उठा। कवि सम्मेलन में मनवीर मधुर, गोविंद राठी, सपना शर्मा ने अपनी मौलिक रचनाओं का वाचन किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओ पी चौधरी, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, अजय चंद्राकर, धरम लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button