सिलेक्टर कुछ भी…पुजारा की नाबाद 243 रन की पारी पर कैफ कह गए बड़ी बात सिलेक्टर कुछ भी…पुजारा की नाबाद 243 रन की पारी पर कैफ कह गए बड़ी बात…

टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू सीजन में धमाकेदार आगाज किया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में दोहरा शतक ठोक डाला। पुजारा ने सौराष्ट्र की ओर से झारखंड का खिलाफ नाबाद 243 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 356 गेंदों का सामना किया और 30 चौके जड़े। यह मैच ड्रॉ रहा। पुजारा की इस पारी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पुजारा के बारे में सिलेक्टर कुछ भी सोचें मगर उनका कमिटमेंट युवाओं के लिए एक सबक होनी चाहिए।
कैफ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”भले ही नेशनल सिलेक्टर्स उनके बारे में कुछ भी सोचते हों मगर पुजारा रन बनाते रहते हैं। उनका कमिटमेंट सभी युवा खिलाड़ियों के लिए एक सबक होना चाहिए।” कैफ की पोस्ट में लोगों के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”पुजारा के नाम 61 फर्स्ट क्लास सेंचुरी हैं लेकिन वह फिर भी एक जूनियर क्रिकेटर की तरह रणजी ट्रॉफी खेलते हैं।” अन्य यूजर ने कहा, ”पुजारा को इंग्लैंड सीरीज के लिए चुना जाना चाहिए।”



