छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

रायपुर/11/01/2024/स्कूल कक्षा में साथियों के साथ शराब सेवन करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है।

रायपुर/11/01/2024/स्कूल कक्षा में साथियों के साथ शराब सेवन करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी विकासखंड मानपुर,जिला मानपुर मोहला में पदस्थ शिक्षक कोमराज रामटेके जो व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य)के पद पर कार्यरत थे। जिनकी कक्षा के भीतर अपने साथियों के साथ शराब पीते हुए वीडियो के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शिकायत की गई थी।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित करने का आदेश लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया है।

Related Articles

Back to top button