अपराधछत्तीसगढ़

शातिर चोर ने खोली मोपेड की डिक्की, फिर लाखों के गहने चुराकर हुआ फरार, CCTV फुटेज आया सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में दो पहिया गाड़ी की डिक्की से सोने-चांदी के गहने की चोरी का मामला सामने आया है. शातिर चोर ने चंद सेकेंड्स में गाड़ी की डिक्की खोली और लाखों के सोने-चांदी के जेवर को बड़े ही आराम से निकालकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है. चोरी की यह घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यह मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

देवेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक, पूजा मालू ने थाने में FIR दर्ज कराई कि वह 24 जनवरी की शाम वह अपनी एक्टिवा में बच्चों के साथ देवेंद्र नगर के सेक्टर वन में स्थित टिकटैक गेम जोन पहुंची. इस दौरान उसने अपनी गाड़ी बाहर पार्किंग कर बच्चों को लेकर शॉप के अंदर चली गई. लेकिन जब उसने बाहर आकर गाड़ी की डिक्की चेक की तोह उसमे रखी 7 सोने और एक चांदी की अंगुठी सहित 16 हजार रुपये गायब थे. हालांकि पीड़िता ने जब पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करवाया तो उसे माजरा समझ आया.

पीड़िता ने जब पास में ही लगा सीसीटीवी चेक करवाया तो उसमें उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया जो उनकी गाड़ी के पास आकर फोन में बात करने की एक्टिंग करने लगा और सीट से टिककर खड़ा हो गया. इसके बाद चोर बड़ी चालाकी से डिक्की में मास्टर चाबी फंसाकर उसे खोलने की कोशिश करने लगा. डिक्की खोलते ही चोर ने फौरन गाड़ी के अंदर रखें बैग को निकाला और फरार हो गया. बहरहाल पीड़िता की शिकायत के बाद देवेंद्र नगर थाना पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button