छत्तीसगढ़

विकास उपाध्याय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल संचालन के रूट समिति चेयरमैन नियुक्त

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल संचालन के लिए रूट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय रायगढ़ के लिए रवाना हुए. विकास उपाध्याय ने बताया कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा के साथ विभिन्न स्थानों का मुआयना करेंगे.

आगे विकास चौधरी ने बताया कि, ओड़िशा बॉर्डर कनकतोरा और रेंगालपाली पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे गुल्लू पाण्डा ओड़िशा, दुश्मंतो ओड़िशा, सियाराम ओड़िशा के साथ बैठक और रूट का मुआयना किया गया. इसके बाद रायगढ़ में पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल, रायगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण मालाकार, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, चिकू अग्रवाल, विकास शर्मा, संगीता गुप्ता, आशीष शर्मा, बबलू बैराग, चारू शर्मा के साथ बैठक आयोजित कर रूट का जायजा लिया. इस बैठक में अमन गिल, प्रकाश दास मानिकपुरी, अमित शर्मा मोंटा, गोलू कुशवाहा, कुलदीप ध्रुव, हर्षित जायसवाल, नीलकमल गिलहरे भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button