pradesh

पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई लोगों की जान गई, मची अफरातफरी

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट विस्फोट होने की खबर सामने आई है। शहर के रहटा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। हादसे के चलते कई लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है।

दरअसल, शहर में बनी एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से उसके नजदीक के 50 से अधिक घरों में भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री में विस्फोट इतना भीषण था कि आवाज सुनते ही लोग वहां से भागते नजर आए। हादसे का पता चलते ही पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौक पर पहुंच कर अपना रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरदा के बैरागढ़ नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के बाद आग लग गई। जिस पटाखा फैक्ट्री में यह आग लगी है वह राजू अग्रवाल नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल लिया है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर स्थित है। घटना में कुछ लोगों की मौत की भी खबर है, वहीं घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत हरदा मगरदा रोड पर स्थित एक फटाका फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने लगा देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं में तब्दील हो गया। घर में बैठे लोगों को अचानक ब्लास्टिंग की आवाज आई पूरे शहर में सन्नाटा मच गया। आपको बता दें कि हरदा के आसपास पटाखे की कहानी अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। मीडिया द्वारा कई बार प्रशासन के संज्ञान में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पटाखा फैक्ट्री के बारे में समाचार प्रकाशित किए गए हैं लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। फैक्ट्री पर अंकुश नहीं लगाया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि पूर्व में कई लोगों की जान ले चुकी इन फटाका फैक्ट्री ने अब पूरे शहर की सुरक्षा को हिला कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button