रिकॉर्ड डेट का ऐलान,1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, भाव 200 रुपये से कम

नई दिल्ली. बीते 6 महीने के दौरान जिन कंपनियों ने शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है उसमें पैसा लो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) एक है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी इस दौरान देखने को मिली है। कंपनी अब बोनस शेयर बांट रही है। जिसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया गया है।
1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी
कल यानी 17 फरवरी को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 20 मार्च 2024 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन तक कंपनी के शेयर रहेंगे उन्हें हर शेयर पर एक शेयर का फायदा होगा।
10 टुकड़ों में हो चुका है शेयरों का बंटवारा
साल 2022 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। तब कंपनी के एक शेयर को 10 हिस्सों में बांट दिया गया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। बता दें, कंपनी नियमित अंतराल पर डिविडेंड देती आ रही है।
शेयर बाजारों में कैसा है कंपनी का प्रदर्शन?
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत की उछाल के बाद 142.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। पिछले एक महीने के दौरान पोजीशनल निवेशकों को 43 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बीते 6 महीने में पैसालो डिजिटल लिमिटेड के शेयरों में 131 प्रतिशत की तेजी आई है।



