pradesh

दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो शख्स की मौत

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां  देड़तलाई दाहिंदा मार्ग के बीच 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक चला रहे दोनों चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए है। इसमें एक महिला भी शामिल है। घटना खकनार थाना क्षेत्र के दहिंदा मार्ग है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button